गुजरात में लूट-हत्या कर वैशाली लौटे बदमाशों पर STF की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दबोचे गए

गुजरात में लूट-हत्या कर वैशाली लौटे बदमाशों पर STF की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दबोचे गए

गुजरात में लूट-हत्या कर वैशाली लौटे बदमाशों पर stf की बड़ी कार्रवाई हथियार के साथ दबोचे गए

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
वैशाली जिले के 4 अपराधियों ने गुजरात के सूरत में जाकर सोना व्यवसायी को बनाया निशाना. लूटपाट के दौरान सोना व्यवसायी को मौत के घाट उतारा. घटना को अंजाम देने के बाद ये सभी वापस वैशाली आकर छुपकर रह रहे थे. इसकी जानकारी पटना एसटीएफ को लगी. उसके बाद वैशाली पुलिस के नेतृत्व में घंटों देर रात ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पहले से 8 मामले आरोपी के विरुद्ध दर्ज है, जिसमें हत्या और बैंक लूट जैसे जघन्य अपराध भी शामिल हैं. आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल वह जेल में हैं. पूरे मामले को लेकर के पुलिस से पूछताछ कर रही है. वहीं ज़िला के कुख्यात अपराधियों की श्रेणी में पिंटू पासवान का नाम शामिल था. पिंटू का आतंक वैशाली जिले के कई थानों क्षेत्र में था, जिसमें मान वैशाली राजा पाकर जंदाहा कई थानों में घटना को अंजाम देकर पिंटू ने वैशाली पुलिस की मुश्किलें बढ़ा रखी थी और यहां से जाकर वह बाहरी घटना को अंजाम दिया करता था.

यह भी पढ़े: वैशाली जिले के महनार में शादी के दौरान आतिशबाजी गैराज में लगी भीषण आग
 
संबंधित सामग्री

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.