दानापुर में बेलगाम थार ने मचाया कहर, चार लोग गंभीर रूप से घायल, गाड़ी आग के हवाले

By : News11 Bharat
दानापुर में बेलगाम थार ने मचाया कहर, चार लोग गंभीर रूप से घायल, गाड़ी आग के हवाले

राजू राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड टी-प्वाइंट के पास बुधवार रात करीब सवा नौ बजे तेज रफ्तार थार गाड़ी ने कहर बरपा दिया. बेलगाम थार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर भागने के दौरान एक बुलेट, एक स्कूटी और दो साइकिल को धक्का मार दिया. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों में तकियापार निवासी रितिक (32), पंचशील नगर निवासी शेखर कुमार (35), झखड़ी महादेव निवासी माधव कुमार सिंह (55) और तकियापार निवासी कोमल कुमारी (30) शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद भागने के दौरान एक साइकिल थार में फंस गई, जिसे चालक काफी दूर तक घसीटता ले गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी को घेर लिया. चालक को पकड़कर लोगों ने उसकी पिटाई की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

चालक के फरार होने से नाराज़ लोगों ने थार गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.
परिजनों ने बताया कि घायल माधव कुमार सिंह राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत है और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे. वहीं घायल शेखर कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज ने बताया कि तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. हादसे में एक बुलेट, एक स्कूटी और दो साइकिल क्षतिग्रस्त हुई है, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले की जांच जारी है और चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़े: Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर, दिन-रात कंपकंपाती सर्दी.. पारा 3 डिग्री और गिरेगा

संबंधित सामग्री

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.