सोशल मीडिया का स्टंट करना पड़ा भारी, नवादा में युवक पर 32 हजार का लगा जुर्माना

सोशल मीडिया का स्टंट करना पड़ा भारी, नवादा में युवक पर 32 हजार का लगा जुर्माना

सोशल मीडिया का स्टंट करना पड़ा भारी नवादा में युवक पर 32 हजार का लगा जुर्माना

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा में सोशल मीडिया पर एक खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद नवादा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. 15 जनवरी को वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर बाइक से जोरदार व्हीली और अन्य जानलेवा स्टंट करता दिख रहा था. यह हरकत न केवल स्टंट करने वाले की जान के लिए खतरा थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए भी घातक साबित हो सकती थी.

जिला डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर कादिरगंज थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो का सत्यापन किया. जांच में स्टंट करने वाले युवक की पहचान डबलू चौधरी, पुत्र गोविंद चौधरी, निवासी अंदर बाजार मुस्लिम टोला, कादिरगंज बाजार के रूप में हुई. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02BX4301 भी चिह्नित किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(a), 184, 194(c) और 194(d) के तहत वाहन स्वामी पर कुल 32,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया.

युवक ने अपनी गलती मान ली और लिखित माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाहीपूर्ण गतिविधि से दूर रहने की शपथ ली. प्रशासन ने इस माफी नामे को भी सार्वजनिक किया है ताकि अन्य युवाओं के लिए चेतावनी का काम करे.

जिला प्रशासन ने सभी युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें. खतरनाक स्टंट या लापरवाही से वाहन चलाना न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि समाज के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा करता है. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. सुरक्षित सवारी ही असली स्टंट है.

यह भी पढ़े: बीवी को साथ भेजो या घर जला दूंगा! पत्नी नहीं आई साथ तो पति ने ससुराल में लगा दी आग
 

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय