न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के नवादा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई.
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के देखरेख में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने छापेमारी कर मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं बरामद की है. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि सरवन यादव नामक व्यक्ति के मकान में यह रैकेट चलाया जा रहा था, जो खुद उस मकान में नहीं रहते और उसे किराए पर दे रखा था.
छापेमारी के दौरान घटनास्थल के पास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम बरामद हुए. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह रैकेट काफी समय से चल रहा था. बिहार में शराबबंदी के बावजूद यहां शराब की बोतलें मिलना भी एक गंभीर मामला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस सेक्स रैकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
यह भी पढ़े: रोहतास में परिवार की मनाही को ताक पर रखकर मंदिर में शादी, नीतीश-स्नेहा ने प्यार को दिया नया नाम