बिहार का मौसम 

Bihar Weather Forecast: कल बिहार के 18 जिलों में मौसम का तांडव! गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार में 12 अगस्त को मौसम का तांडव देखने को मिलेगा। कल 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar Weather Forecast: कल बिहार के 18 जिलों में मौसम का तांडव! गरज-चमक के साथ बारिश

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 अगस्त को करीब 18 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

12 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मौसम प्रभावित हो सकता है। वहीं, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गई है। 12 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा के दौरान लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। अगर आप खुले में हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में चले जाएं। ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और बिजली से चलने वाली वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना रहती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।