जमुई: थाने से करीब स्वर्ण व्यवसायी से 7 हथियारबंद अपराधियों ने की 50 लाख की लूटपाट

जमुई: थाने से करीब स्वर्ण व्यवसायी से 7 हथियारबंद अपराधियों ने की 50 लाख की लूटपाट

जमुई थाने से करीब स्वर्ण व्यवसायी से 7 हथियारबंद अपराधियों ने की 50 लाख की लूटपाट 

धीरज कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग के आंजन नदी पुल के पास 7 हथियारबंद नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर 50 लाख रुपए की स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की. विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी को हथियार के वट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया. सभी फरार हो गया. घायल की पहचान शहर की पुरानी बाजार निवासी विक्रम उर्फ विक्की सोनी 35 वर्ष के रूप में की गई है. घायल ने बताया कि वह थोक सोना चांदी का कारोबार करता है. जो प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की रात सोना चांदी की खरीददारी करने के लिए बाइक पर सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन जा रहा था, जैसे उसकी बाइक जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग के आंजन नदी पुल के पास पहुंचा. तभी दो बाइक से पहुंचे 6 हथियार बंद और एक अपराधी सामने ऑटो से पहुंचा और बाइक को घेर लिया और उसे हथियार के बल पर लूटपाठ शुरू कर दी. विरोध करने पर हथियार के वट से मारकर घायल कर दिया और सभी को क्यूंकि ओर फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी के बाद एसपी विश्वजीत दयाल थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ सहित उन पुलिसकर्मी पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया. एसपी घायल का हाल चल पूछने अस्पताल पहुंचे और उनसे बातचीत कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. वही एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर की पत्नी को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी, मगध मेडिकल थाना में केस दर्ज
 
संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया