बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को झटका, अर्जुन राय ने थामा भाजपा का दामन

बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को झटका, अर्जुन राय ने थामा भाजपा का दामन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन राय भाजपा में शामिल हो गए।

बांकीपुर उपचुनाव के बीच rjd को झटका अर्जुन राय ने थामा भाजपा का दामन 

RJD के अर्जुन राय ने थामा भाजपा का दामन  |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन राय भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

‎भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय,  कांग्रेस के सुरसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विकास एन. भारती अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

‎इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा (जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन की घोषणा की), कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता ,  पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा , पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

‎इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण अन्य दलों में लगातार भगदड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को अब वहां घुटन महसूस हो रही है, इसलिए वे भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग प्रत्येक एक-दो दिन पर सैकड़ों लोग वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सरावगी ने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के अनुभव और जनाधार से भाजपा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन गांव-गांव तक विस्तार करेगा।

‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो चुका है। देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनकर उभरा है। वहीं बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का विश्वास लगातार पार्टी के पक्ष में मजबूत हो रहा है।

‎मिलन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, रत्नेश कुशवाहा, गायत्री देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अमित प्रकाश बबलू तथा प्रभात मालाकार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे की पहल, सुल्तानगंज-जसीडीह में बढ़ेगा ट्रेनों का स्टॉपेज

बिहार

कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे की पहल, सुल्तानगंज-जसीडीह में बढ़ेगा ट्रेनों का स्टॉपेज

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों एवं यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष रेल व्यवस्था लागू की है। 

बिहार से चलने वाली इस ट्रेन के बढ़े फेरे, जानें कब से मिलेगा टिकट

बिहार

बिहार से चलने वाली इस ट्रेन के बढ़े फेरे, जानें कब से मिलेगा टिकट

कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में 5 अतिरिक्त फेरों के साथ विस्तार किया गया है। 

छात्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो, कहा- मैंने जहर खा लिया है और फिर... 

बिहार

छात्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो, कहा- मैंने जहर खा लिया है और फिर... 

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान, आवास पर बुलाई आपात बैठक

बिहार

नीतीश कुमार ने खुद संभाली बांकीपुर उपचुनाव की कमान, आवास पर बुलाई आपात बैठक

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।

रेखा गुप्ता के साथ तेजस्वी यादव का रोड शो, सरकार पर साधा निशाना 

बिहार

रेखा गुप्ता के साथ तेजस्वी यादव का रोड शो, सरकार पर साधा निशाना 

बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में करीब 4 किलोमीटर रोड शो कर रहे हैं।