नवादा में चार लाख लेकर निकला था घर से, तालाब में मिली तिलकुट कारोबारी की लाश

नवादा में चार लाख लेकर निकला था घर से, तालाब में मिली तिलकुट कारोबारी की लाश

नवादा में चार लाख लेकर निकला था घर से तालाब में मिली तिलकुट कारोबारी की लाश

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले में एक युवक का शव तालाब से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान वारसलीगंज बाजार निवासी जवाहर प्रसाद वर्मा के 27 वर्षीय पुत्र सोनू वर्मा के रूप में हुई है. सोनू तिलकुट का व्यवसाय करता था और परिवार का कमाने वाला सदस्य था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृतक के बड़े भाई राजेश वर्मा ने बताया कि सोनू तिलकुट का सीजन खत्म होने के बाद मजदूरों को भुगतान करने के लिए घर से 4 लाख रुपये लेकर निकला था. जब मजदूर पैसे मांगने घर आए और सोनू नहीं मिला, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में उन्हें पता चला कि सोनू रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पानी में गिरा हुआ है. सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सोनू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजेश वर्मा ने बताया कि सोनू के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे. शरीर पर दो अन्य स्थानों पर भी जख्म पाए गए है. परिवार को आशंका है कि सोनू की पिटाई करने के बाद उसे पानी में धकेला गया है.

इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है. स्थानीय लोग इस बात पर विचार कर रहे है कि युवक के पास मौजूद 4 लाख रुपये कहां गए और क्या यह दुर्घटना थी या हत्या.पुलिस ने मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है. थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने आवेदन में पानी में गिरने से मौत की बात ही कही है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: सोशल मीडिया का स्टंट करना पड़ा भारी, नवादा में युवक पर 32 हजार का लगा जुर्माना
 
संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का