समस्तीपुर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की बड़ी खेप की बरामद

By : Vaibhaw Vikram
समस्तीपुर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की बड़ी खेप की बरामद

अफरोज आलम/न्यूज11 भारत

समस्तीपुर/डेस्क: दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित एसएच-88 अरमौली विकास ढ़ाबा के पास से दलसिंहसराय की तरफ जाने वाली रास्ते पर से एक स्वीफ्ट कार बरामद करते हुए कार से करीब 2 हजार 2 सौ 3 प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप का बोतल बरामद करने में सफलता हासिल किया है.

बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य करीब 2 लाख 50 हजार रूपए बताया जा रहा है. इस दौरान बरामद स्विफ्ट कार का चालक पुलिस बल को सामने देखकर भागने लगा. जिसे छापामारी टीम में शामिल पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान नवादा जिला के बुंदेलखंड थाना अंतर्गत पाड़ नवादा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी है.एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, घटहो थानाध्यक्ष को मंगलवार देर रात करीब 12:45 बजे सुचना मिली कि एक स्वीफ्ट कार व किसी अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गयी है. सुचना मिलने के बाद जब घटहो थाने की पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक ही स्विफ्ट कार खड़ी थी, जो पुरी तरह क्षतिग्रस्त थी.

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे अरहर ख़ेत में अमीन का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.