न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है. जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत के बाद ताजपुर के बंगरा थाना क्षेत्र के बहादुरनगर-रहीमाबाद में पिता और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. माना जा रहा है कि दोनों की मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई. परिवार का दूसरा बेटा भी बीमार है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. एक ही परिवार में करीब 16 घंटे के भीतर हुई दो मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव के लोग जहरीली शराब पीने की आशंका जता रहे है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़े: बिहार: राज्य मंत्री की चेतावनी के बाद भी अंचल कर्मियों में जारी भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते वीडियो वायरल