न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग में हुए जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए है. एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने चौकीदार को निलंबित कर दिया है. वहीं, सेक्टर पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सूचना संकलन में देरी के लिए एसपी ने थानेदार को भी फटकार लगाई. अधिकारियों की इस कार्रवाई से मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़े: नाबालिग चोरों का आतंक! अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित सात गिरफ्तार