समस्तीपुर में जमीन विवाद का मामला गंभीर: व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते रोका

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में जमीन विवाद का मामला गंभीर: व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते रोका

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर में दो डिसमिल जमीन का विवाद उस वक्त काफी गंभीर हो गया जब जमीन को लेकर एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया. हालांकि पुलिस की तत्परता से ऐसा करने से उसे रोक दिया गया. मामला जिला के मोहिउद्दीनगर थाना एक तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव का बताया गया है. घटना को लेकर पीड़ित अजय राय ने बताया कि खाता नंबर 132 खेसरा नंबर 386 की जमीन उनके पूर्वज रामवृक्ष महतो के नाम जमाबंदी दर्ज है. उक्त जमीन को प्रताप सिंहा के द्वारा गलत तरीके से बालेश्वर साहनी को बेच दिया गया और फिर गलत तरीके से उक्त भूमि का दाखिल खारिज भी कर दिया गया. पीड़ित अजय राय ने मोहिउद्दीनगर के अंचलाधिकारी पर गलत तरीके से दाखिल खारिज का आरोप लगाते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाया है. 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वो जिलाधिकारी से लेकर उप मुख्यमंत्री तक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन कहीं से भी उन्हें न्याय नहीं मिला तत्पश्चात उन्होंने आत्मदाह करने का फैसला लिया. दूसरी ओर मोहिउद्दीनगर के अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने अपने ऊपर लगाए गए तमाम आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने बताया कि नियमानुसार जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही दाखिल खारिज की गई है. उन्होंने बताया कि उक्त दो डिसमिल जमीन को प्रताप सिंह के द्वारा बालेश्वर साहनी को रजिस्ट्री की गई थी, जिसका दाखिल खारिज का आवेदन दिया गया. उन्होंने बताया कि नियमानुसार जांच की प्रक्रिया के बाद दाखिल खारिज की गई है. अगर अजय राय इससे संतुष्ट नहीं है तो वो वरीय अधिकारी के यहां अपील कर सकते है.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में बच्चा चोरी अफवाह: तीन निर्दोषों की पिटाई, सभी मानसिक रूप से बीमार पाए गए
 
संबंधित सामग्री

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था