समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

By : Admin
समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपती समेत 4 लोगों के साथ मारपीट की. जख्मी लोगों में शिव बालक केसरी, उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल है. जख्मी सभी लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया है. 

बताया जा रहा कि शिव बालक केसरी का पड़ोस के प्रदीप साह से जमीन का विवाद चल रहा है. मामले को लेकर शिव केसरी ने थाने में आवेदन भी दिया था मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. जख्मी केसरी ने कहा कि अचानक प्रदीप शाह और उनके लोगों ने मेरे घर पर हमला कर दिया. इस दौरान मेरी पत्नी निर्मला की पिटाई कर दी. जब बीच-बचाव करने मेरी दोनों बेटियां पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी. हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बीच-बचाव किया और सभी घायलों को उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित शिव बालक केशरी ने बताया कि मामले को लेकर सीओ के यहां आवेदन देकर मापी के लिए अमीन बहाल कराया. दो दिन पहले मेरे पक्ष में मापी हुई. जिस कारण से विवाद और बढ़ गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह घायलों से मिलकर हालचाल जाना. मौके पर माले नेता ने अंचल और थाना पर भूमाफिया और दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने, दोषी की गिरफ्तारी और सरकारी खर्च पर इलाज करने की मांग की है.

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट

संबंधित सामग्री

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ