सहरसा: सदर अस्पताल में मिली अज्ञात महिला की हुई पहचान, गैस KYC के लिए निकली महिल...

सहरसा: सदर अस्पताल में मिली अज्ञात महिला की हुई पहचान, गैस KYC के लिए निकली महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी

सहरसा सदर अस्पताल में मिली अज्ञात महिला की हुई पहचान गैस kyc के लिए निकली महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा सदर अस्पताल परिसर से बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान शुक्रवार को कर ली गई है. मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजू कुमार की 36 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में शोक और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुमारी का सहरसा नगर निगम क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप भी मकान है, जहां वह अपने दोनों बेटों के साथ रहती थी. वहीं उनका मायका सहरसा नगर निगम के बटराहा वार्ड नंबर 37 में स्थित है. प्रियंका दो बहनों में सबसे बड़ी थी और वर्ष 2008 में उनकी शादी हुई थी. उनके दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा बेटा 10वीं कक्षा तथा छोटा बेटा 9वीं कक्षा का छात्र है. उनके पति राजू कुमार मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.

मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि बुधवार रात उनकी बेटी से अंतिम बार बातचीत हुई थी और उस दौरान उसने किसी बीमारी या डॉक्टर के पास जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी. वहीं मृतका के ससुर शिव पूजन राय ने बताया कि प्रियंका अपने दोनों बेटों के साथ सहरसा स्थित घर में रहती थी, जबकि वे और उनकी पत्नी गांव में रहते हैं.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर सदर अस्पताल में लावारिश महिला मिलने की खबर और फोटो देखने के बाद वे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में की. परिजनों के अनुसार, बड़े बेटे सत्यम ने बताया कि उसकी मां सुबह करीब 8 बजे गैस का केवाईसी कराने के लिए घर से निकली थी और सुबह 10 बजे फोन कर जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची.

इधर, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक महिला को अस्पताल लाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा.

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रामनवमी के मद्देनजर गोमिया पुलिस अलर्ट, शांति-सुरक्षा के लिए अखाड़ा सदस्यों को पुलिस मित्र बनाकर सहयोग की अपील

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

झारखंड

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

बिहार

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

बिहार

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

पटना के  खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

बिहार

पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

जय श्रीराम” के नारों से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य झांकी