सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अभिषेक शर्मा गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अभिषेक शर्मा गिरफ्तार

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत 
सहरसा/डेस्क:
सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र से की गई है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में अभिषेक शर्मा की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक शर्मा सात विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. इसके अलावा मध निषेध विभाग से जुड़े मामलों में भी उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है.उन्होंने बताया कि वीएनएस-107 के तहत अभियुक्त की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी. आशंका जताई जा रही है कि उसके पास आय से अधिक संपत्ति हो सकती है, जिसकी विस्तृत जांच की जाएगी.सहरसा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित