भरत तिवारी की मौत के बाद आरा में हंगामा, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज

आरा में सड़क पर मृतक के शव को रखकर हंगामा

भरत तिवारी की मौत के बाद आरा में हंगामा, पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह मानसिक रूप से परेशान युवक की पुलिस एनकाउंटर (मुठभेड़) के दौरान मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

भरत तिवारी की मौत के बाद आरा में हंगामा पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज

भरत तिवारी के शव को सड़क पर रखकर इंसाफ की मांग |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव / आरा :
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह मानसिक रूप से परेशान युवक की पुलिस एनकाउंटर (मुठभेड़) के दौरान मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस को लाठी चार्ज भी करनी पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने लेकर गुरुवार की सुबह बिलौटी गांव के समीप शव को सड़क पर रख आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। 

सड़क जाम कर इंसाफ की मांग

करीब एक से डेढ़ हजार की संख्या में रहे ग्रामीणों ने मृतक भरत भूषण तिवारी को इंसाफ दिलाने एवं घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं आक्रोशित लोग पुलिस के रवैया से काफी नाराज भी दिख रहे हैं। रोड जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। ऐसे में आरा से बक्सर की ओर जाने वाले तथा बक्सर से आरा की ओर आने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

पुलिसकर्मियों पर तानी थी पिस्टल 

बता दें कि मानसिक रूप से परेशान भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस उसकी जांच करने युवक के घर पहुंची थी। उस दौरान युवक उग्र हो गया था और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद बुधवार की सुबह जब पुलिस और पटना एसटीएफ की पुलिस दोबारा उसे पकड़ने के प्रयास में उसके घर पहुंची तो वह पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की थी और उसे गोली लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

शाहपुर थाना के थाना अध्यक्ष निलंबित 

करीब चार गोली लगने से जख्मी को पुलिस द्वारा इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे पटना पीएमसीएच ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले में अभी तक साहब डीआईजी सत्य प्रकाश ने शाहपुर थाना के थाना अध्यक्ष को निलंबित किया है।
 

संबंधित सामग्री

सीतामढ़ी में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 3 शातिर बदमाशों को हथियार और कारतूस धर दबोचा

बिहार

सीतामढ़ी में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 3 शातिर बदमाशों को हथियार और कारतूस धर दबोचा

सीतामढ़ी की भुतही पुलिस ने बसहिया गांव के पास से तीन शातिर अपराधियों को पिस्तौल, दो मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

शराब माफिया पर गया पुलिस का बड़ा हंटर! कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही 30 लाख रुपए की शराब, चालक गिरफ्तार

बिहार

शराब माफिया पर गया पुलिस का बड़ा हंटर! कंटेनर में छिपाकर ले जाई जा रही 30 लाख रुपए की शराब, चालक गिरफ्तार

गया के आमस में पुलिस ने एक कंटेनर से करीब 30-40 लाख रुपये मूल्य की 3087 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से राजस्थान के चालक को गिरफ्तार कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

भोजपुर के भारत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई, शाहपुर थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार

भोजपुर के भारत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ी कार्रवाई, शाहपुर थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शाहपुर थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित। मृतक की मां का आरोप है कि बेटे ने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे 5 गोलियां मारी। मामले की जांच जारी।

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में अगले 7 दिनों तक आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का महा-अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गोपालगंज कोर्ट में फिल्मी ड्रामा, पुलिस देखती रह गई और हथकड़ी सरकाकर रफूचक्कर हुआ शराब तस्कर

बिहार

गोपालगंज कोर्ट में फिल्मी ड्रामा, पुलिस देखती रह गई और हथकड़ी सरकाकर रफूचक्कर हुआ शराब तस्कर

गोपालगंज कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर एक शातिर शराब तस्कर हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने दबोच लिया। लापरवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप है।