ऑपरेशन नारकोश के तहत RPF–GRP की बड़ी कार्रवाई, गया स्टेशन से 8.200 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

By : Vaibhaw Vikram
ऑपरेशन नारकोश के तहत RPF–GRP की बड़ी कार्रवाई, गया स्टेशन से 8.200 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अभिषेक राज/न्यूज11 भारत

गया जी/डेस्क: पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया एवं राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोश के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. गया रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या–01 बी, दिल्ली एंड से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. तलाशी के क्रम में उसके पास मौजूद एक थैला और एक पिठ्ठू बैग से कुल 8.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया.

कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई. गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम जाकिर हुसैन दिवान (उम्र 25 वर्ष), पिता वकील दिवान, निवासी वार्ड संख्या–04, ग्राम बिन्दवासिनी, थाना पोखरिया, जिला पर्सा, प्रांत मधेश, देश नेपाल बताया.

मौके पर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध राजकीय रेल पुलिस थाना गया में कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया है. मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20(b)(ii)(B) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नवादा में प्रेमी जोड़ा फरार, इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर परिवार को दी चेतावनी

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.