न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: आरजेडी ने बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मंत्री ने अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फोटो लगवाकर यह साबित करने की कोशिश की है कि यह कैलेंडर उनका निजी प्रोजेक्ट है जबकि यह बिहार सरकार का आधिकारिक कैलेंडर है. आरजेडी ने कहा कि इस तरह के महिमामंडन में तो मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया हैं. पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर बड़े कारोबारियों और धन्ना सेठों को मंत्रालय की रेवड़ियों की तरह बांटती है, तो ऐसे ही दुरुपयोग की घटनाएं सामने आती है.
यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की देंगे सौगात