राजद नेता जीवन यादव को एसटीएफ ने उनके सीवान स्थित कार्यालय से किया गिरफ़्तार

By : News11 Bharat
राजद नेता जीवन यादव को एसटीएफ ने उनके सीवान स्थित कार्यालय से किया गिरफ़्तार

सरफराज आलम/न्यूज11  भारत

सीवान/डेस्क:  सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजद के स्थानीय नेता जीवन यादव को एसटीएफने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना काफी चर्चा में है क्योंकि जीवन यादव सीवान की राजनीति में काफी सक्रिय और जाना-माना चेहरा हैं.

सूत्रों के अनुसार, जीवन यादव शाम करीब 5 बजे अपने  कंधवारा स्थित कार्यालय में मौजूद थे. अचानक आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों वाली एसटीएफ की टीम वहां पहुंची. टीम ने उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. पूरे इलाके में यह कार्रवाई अचानक और तेजी से हुई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.

जीवन यादव सीवान जिले में राजद के प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं. वे पार्टी के स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहते हैं और लोकसभा चुनाव में भी सीवान से उम्मीदवारी कर चुके हैं. इसके अलावा, वे सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं. उनके जनसेवा फाउंडेशन के माध्यम से कंधवारा स्थित कार्यालय में नियमित रूप से निःशुल्क मेडिकल जांच, दवाइयां और यहां तक कि ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है. वे खुद को "सीवान का बेटा" कहकर पेश करते हैं और स्थानीय मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं.
  
अभी तक आधिकारिक रूप से पुलिस की ओर से गिरफ्तारी का सटीक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है. कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स और पुरानी खबरों में जीवन यादव का नाम और जमीन विवाद से जुड़े मामलों में आया है हालांकि, वर्तमान गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की गई है, जो आमतौर पर संगठित अपराध, गैंगस्टर एक्ट या बड़े क्रिमिनल मामलों में सक्रिय होती है. जांच जारी है और जल्द ही आधिकारिक बयान जारी होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी: गुप्त तहखाने में छिपाकर लाई जा रही 1200 लीटर विदेशी शराब जब्त
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य