सरफराज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीब नगर शंकरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय युवक फिरोज अंसारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उन्हें करीब 5 गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना आज देर शाम की है, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा हो सकती है. घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
यह भी पढ़े: बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज संभालेंगे कार्यभार