राजनीति

बांकीपुर में हार के बाद फिर गरमाया रविशंकर प्रसाद का पुराना बयान, भड़के सांसद बोले- 'तोड़-मरोड़कर पेश की गई बात'

रविशंकर प्रसाद अपने कुत्ता-बिल्ली वाले बयान पर घिर गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद वायरल वीडियो पर उन्होंने सफाई दी है। 

By : Rani Thakur
बांकीपुर में हार के बाद फिर गरमाया रविशंकर प्रसाद का पुराना बयान, भड़के सांसद बोले- 'तोड़-मरोड़कर पेश की गई बात'

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना :
 बांकीपुर उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। चुनाव प्रचार के बीच उनके बयान को इस तरह प्रचारित किया गया कि "भाजपा अगर कुत्ता-बिल्ली को भी उम्मीदवार बना दे, तो वह बांकीपुर से चुनाव जीत जाएगा।" यह बयान उस समय भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना था।

अब उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा को बांकीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर रविशंकर प्रसाद का वही पुराना बयान फिर से वायरल होने लगा और इसे लेकर भाजपा पर तंज कसे जाने लगे हैं।

विवाद बढ़ने के बाद अब रविशंकर प्रसाद ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीत-हार लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन झूठ फैलाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, इसलिए लोगों को पूरा बयान सुनकर ही राय बनानी चाहिए।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।