गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

गया के जंगलों में छापेमारी 560 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी /डेस्क: गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसियातरी सलौट गांव के घने जंगलों में संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम का तरल लेटेक्स बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार  सशस्त्र सीमा बल की 29वीं वाहिनी, गया (बिहार) एवं जिला पुलिस, बाराचट्टी थाना की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया. यह कार्रवाई उप निरीक्षक (सामान्य) हरपाल के नेतृत्व में धनगई समवाय द्वारा की गई.

तलाशी अभियान के दौरान जंगल में छुपाकर रखे गए करीब 5.60 किलोग्राम अफीम के तरल लेटेक्स को बरामद किया गया. इसके बाद संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. बरामद मादक पदार्थ को विधिक कार्रवाई के लिए बाराचट्टी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन
 
संबंधित सामग्री

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

बिहार

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

झारखंड

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

पुलिस की खरीद को स्वास्थ्य से जोड़कर भ्रम फैला रही भाजपा: डॉ इरफान अंसारी का करारा पलटवार

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन

बिहार

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन

भागलपुर में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडलीय गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

बिहार

भागलपुर में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडलीय गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश