न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार की राजनीति में दशकों तक सत्ता और विपक्ष की धुरी रहे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का ऐतिहासिक बंगला ‘10 सर्कुलर रोड’ अब खाली होने की प्रक्रिया में हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिस के बाद बुधवार रात से ही इस आवास से सामान की शिफ्टिंग शुरू हो गई.
सूत्रों के अनुसार, देर रात पिक-अप वैनों के जरिए बंगले से सामान बाहर निकाला गया. इस दौरान कई पिक-अप वाहनों की आवाजाही देखी गई, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया. हालांकि राजद की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई हैं.
बता दें कि, नई सरकार के गठन के बाद भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को एक महीने पहले बंगला खाली करने का निर्देश दिया था. सरकार ने लालू परिवार के लिए हार्डिंग रोड में नया आवास आवंटित किया हैं. 2006 से लालू-राबड़ी परिवार ‘10 सर्कुलर रोड’ वाले बंगले में रह रहे थे.
यह भी पढ़े: रांची: खलारी थाना क्षेत्र में सनसनी, प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की.. फिर खुद की ली जान