राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णिया/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान कल पूर्णिया आ रहे हैं. पूर्णिया को मुख्यमंत्री बड़ी सौगात देने वाले हैं. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री कल ठीक 11:00 बजे मां पुराण देवी मंदिर पहुंचेंगे. जहां वह पूजा-अर्चना के बाद वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे . फिर पूर्णिया के पशुपालन कार्यालय जाएंगे .जहां पर विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम आएंगे . जहां वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. फिर जनसंवाद करेंगे . मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्णिया को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं वहां सौगात देते हैं. फिर यह तो समृद्धि यात्रा ही है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री करीब 142 योजनाओं का शिलान्यास और सौ से अधिक योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. करीब 500 करोड़ से अधिक राशि का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
यह भी पढ़ें: नवादा में फरार दहेज हत्या आरोपी की पैतृक संपत्ति कुर्क, एसआई पिंकी कुमारी ने कोर्ट के आदेश पर की सख्त कार्रवाई