बिहार विधानसभा चुनाव 2025

सहरसा में पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां पूरी रफ्तार पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By : News11 Bharat
सहरसा में पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां पूरी रफ्तार पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को सहरसा के पटेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा दोनों तैयारियों में जुटे हैं. कोसी प्रमंडल के डीआईजी मनोज कुमार ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था तेज़ी से पूरी की जा रही है. एसपीजी की टीम मंच क्षेत्र में सुरक्षा की निगरानी कर रही है. हवाई अड्डे से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी.

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवाकर सिंह ने बताया कि यह सभा जिले की चारों विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में होगी. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री को सुनने लाखों की भीड़ जुटेगी और सहरसा ऐतिहासिक जनसमूह का साक्षी बनेगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान खाटू श्यामजी की जयंती

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली