सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज तैयारियों में जुटी प्रशासन

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत

रोहतास/डेस्क: बिहार के रोहतास में सीएम नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर कवायद तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है इसी कड़ी में आज जिले के डेहरी  में 1350 करोड़ की लागत से बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह पहुंची. बता दे कि निरीक्षण के दौरान रोहतास एसपी रोशन कुमार, डीडीसी, तथा सासाराम व डेहरी के एसडीएम व कई अधिकारी मौजूद थे.

जिलाधिकारी ने बताई की मुख्यमंत्री का जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम है जिसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय जा रही है इसी के तहत जनजीवन हरियाली योजना को लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा सासाराम डेहरी और औरंगाबाद को शुद्ध पानी सप्लाई करने की योजना है इसी योजना के प्रगति के अवलोकन को लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है.  

बताते चले की जनजीवन हरियाली अभियान अंतर्गत  2 सितंबर 2024 को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था इसका उद्देश्य सोन नदी के जल को साफ करके पीने के योग्य बनाकर औरंगाबाद डेहरी और सासाराम शहर में सप्लाई करना है. जल की आवश्यकता के अनुरूप प्रत्येक दिन कुल 206 एमएलडी जल आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित होगी. वही नहरों और राजमार्ग के रास्ते पाइप के माध्यम से जलापूर्ति करने की युक्त योजना के पूर्ण होने के बाद उपरोक्त शहरों में निर्बाध रूप से शुद्ध जल मिलने लगेगा.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडलीय गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

बिहार

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

बिहार

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

झारखंड

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

पुलिस की खरीद को स्वास्थ्य से जोड़कर भ्रम फैला रही भाजपा: डॉ इरफान अंसारी का करारा पलटवार

भागलपुर में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडलीय गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

बिहार

भागलपुर में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडलीय गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश