शम्भू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भागलपुर में एक ओर जहां ठंड प्रचंड होती जा रही है, वहीं इसी महीने हवा का प्रदूषण भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. सिल्क सिटी की हवा अब सांस लेने के लायक नहीं रह गई है. इस महीने शहर में सबसे खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स 206 दर्ज किया गया, जो हवा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. लगातार बढ़ती ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं खराब होती वायु गुणवत्ता का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़े: डोभी चेकपोस्ट पर कार्रवाई का बदला! ओवरलोड वाहनों पर सख्ती करने वाले ईएसआई पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार