दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं. पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस टीम ने बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से अनंत सिंह को हिरासत में लेकर पटना लाया. उनके साथ दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया हैं.

पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में अनंत सिंह की इस हत्याकांड में संलिप्तता सामने आई हैं. 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ था. पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं. पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन भी हुआ हैं. एसएसपी ने कहा कि मामले में और भी आरोपियों की तलाश जारी है और तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर रिमांड पर लेने के लिए बात रखी जाएगी.

CID ने ली जांच की कमान
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस की सीआईडी ने इस केस की जांच अपने हाथों में ले ली हैं. सीआईडी डीआईजी जयंतकांत खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की निगरानी की. 

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम सबूत
फॉरेंसिक टीम ने बसावन चक से कई अहम सबूत इकट्ठे किए. घटनास्थल से पत्थरों के सैंपल, क्षतिग्रस्त वाहनों के निशान और अन्य सामग्रियां जब्त की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किए गए पत्थर रेलवे ट्रैक के बताए जा रहे है, जो सामान्य रूप से मोकामा टाल इलाके में नहीं मिलते. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हमला पूर्व नियोजित था. फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी हैं.

यह भी पढ़े:  Bihar Assembly Elction: कल PM Modi पहुंचेंगे पटना, रोड शो के ज़रिए दिखाएंगे शक्ति, प्रशासन अलर्ट 

 

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बिहार

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

सारण पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गरखा थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है।