बिहार विधानसभा चुनाव 2025

भागलपुर में 6 नवंबर को पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

By : News11 Bharat
भागलपुर में 6 नवंबर को पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर में 6 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री, और एनडीए घटक दलों के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं ताकि प्रधानमंत्री का स्वागत भव्य तरीके से किया जा सके.

संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है चाहे वह गरीबों के लिए कल्याण योजनाएं हों, महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल हो या देश के बुनियादी ढांचे का विकास.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 24 फरवरी को भी इसी हवाई अड्डा मैदान से किसान जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. इस बार उनकी जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में चक्रवाती वर्षा से हुई फसल क्षति की भरपाई हेतु किसानों से जिला प्रशासन ने तत्काल सूचना देने की अपील की

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया