न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: भाजपा अब पूरे चुनावी मोड में आ गयी है. पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है. चुनाव में कोई चूक न हो जाये, इसलिए वह एक-एक कदम बड़ी सावधानी से उठा रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं से संवाद करने वाले हैं. पीएम मोदी 15 अक्टूबर को वर्चुअल भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. पीएम मोदी काक यह सम्बोधन ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान के तहत होगा. पीएम विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और एनडीए कार्यकर्ताओं को मैसेज देंगे ताकि वे पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतर सकें.
बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2025
ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।https://t.co/pZAaueLpLv
15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
मेरा आग्रह है…आप सभी… pic.twitter.com/VZRWV3DPXw
यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Election: प्लेन में तो सीट शेयरिंग हो गयी, महागठबंधन में कब होगी सीट शेयरिंग?