हाजीपुर के ओसी पैलेस में PHED मंत्री संजय सिंह ने लोजपा कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

हाजीपुर के ओसी पैलेस में PHED मंत्री संजय सिंह ने लोजपा कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

हाजीपुर के ओसी पैलेस में phed मंत्री संजय सिंह ने लोजपा कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

न्यूज़11 भारत
हाजीपुर/डेस्क:
बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने महुआ स्थित ओसी पैलेस में आयोजित भव्य ‘फूलों की होली’ कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे. मंत्री संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली. इस दौरान पूरा परिसर फूलों की खुशबू और जयघोष से गूंज उठा.

height=400

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि होली का पावन पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है. मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की ताकत बताया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर सौहार्द और आगामी लक्ष्यों को लेकर एकजुटता का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और समर्थक भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- धनबाद मेयर चुनाव LIVE: 6 राउंड की काउंटिंग पूरी, संजीव सिंह 25 हजार वोट से आगे 

संबंधित सामग्री

सदर थाना क्षेत्र में युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, नशीला पदार्थ खिला कर आरोपी ने की कुकर्म 

झारखंड

सदर थाना क्षेत्र में युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, नशीला पदार्थ खिला कर आरोपी ने की कुकर्म 

होली को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर

झारखंड

होली को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर गढ़वा DC दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक

झारखंड

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर गढ़वा DC दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक

दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

विजय जुलूस में नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नगर पंचायत की जनता को जताया आभार 

झारखंड

विजय जुलूस में नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने नगर पंचायत की जनता को जताया आभार 

नगर पंचायत में विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा: अजय भारती

मनोहरपुर में समुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सली हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को दिया लाभ 

झारखंड

मनोहरपुर में समुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सली हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को दिया लाभ