कटाक्ष

बीजेपी पर पप्पू यादव का बड़ा हमला, कहा- अपराधियों को सम्मान देना भाजपा की...

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

By : Rani Thakur
बीजेपी पर पप्पू यादव का बड़ा हमला, कहा- अपराधियों को सम्मान देना भाजपा की...

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क 
रोहित / पटना:
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की राजनीति में अपराधियों को सम्मान दिया जा रहा है।

उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए थी, आज उसका उत्तर प्रदेश में स्वागत किया जा रहा है। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर विपक्ष के सवालों से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए छात्रों पर कार्रवाई और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

महिला अधिकार का मुद्दा भी उठाया

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बेटियों के अधिकार और महिला आरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ अपने हक के लिए आंदोलन कर रही बेटियों पर लाठियां चलवाई जाती हैं और उन्हें धमकियां दी जाती हैं। NEET पेपर लीक मामले को लेकर पप्पू यादव ने आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले 21 छात्रों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

वहीं बिहार के राजनीतिक हालात और विपक्ष की भूमिका पर भी उन्होंने सवाल उठाए। इसके अलावा ईओ विमल कुमार मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले के सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।