तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का निशाना, कहा- अपराधी ओर RJD का साथ पुराना

By : Admin
तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का निशाना, कहा- अपराधी ओर RJD का साथ पुराना

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार की राजनीति में सियासी जुबानी जंग तेज होती जा रही हैं. अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव के बयान का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने करारा पलटवार किया हैं. नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को पता है कि वह खुद और उनके नेता अपराधियों को संरक्षण देते हैं. जब 1990 से 2005 तक जंगलराज था, उस दौरान अपराधी मुख्यमंत्री आवास में शरण लेते थे. उन्होंने कहा कि उस वक्त भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण करने वाले लोग राजद के मंत्रियों के घर पर आश्रय पाते थे और उनका स्वागत किया जाता था. एक नहीं, कई मार्गों से अपराधियों को सुरक्षा दी जाती थी.

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना, परिवारवाद करना, लोकतंत्र और गरीबों का मजाक उड़ाना यही राजद की पहचान रही हैं. जमीन हड़पना, घर और दुकान लूट लेना, यही उस दौर की सच्चाई थी. केंद्रीय मंत्री ने तीखे लहजे में कहा कि तेजस्वी यादव खुद उन्हीं अपराधियों को संरक्षण देने वालों में शामिल हैं.

यह भी पढ़े:  PM नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान, कहा- मोदी के दिल में बिहार है 

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली