न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और उनकी नीतियों को आम जनता और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए नीतीश विचार मंच के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया हैं. कल मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में जदयू के कई विधायक और एमएलसी उपस्थित रहे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, सामाजिक न्याय और जनउपयोगी कार्यों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए यह मंच बनाया जाएगा.
नीतीश विचार मंच एक गैर राजनीतिक मंच होगा, जो किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा और इसका मुख्य उद्देश्य केवल जनहित और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना होगा. इसे सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत कराया जाएगा, जिससे यह एक औपचारिक और संस्थागत स्वरूप में कार्य कर सके. इस मंच का प्रमुख लक्ष्य नई पीढ़ी और आम जनता तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों, उनके सुशासन और जनउपयोगी परियोजनाओं के संदेश को प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि लोगों में उनके विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ सके.
यह भी पढ़े: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी, BPSC ने जारी किया TRE 4 परीक्षा शेड्यूल