Bihar News: पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, इस विषय पर हुई चर्चा

मुलाकात

Bihar News: पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, इस विषय पर हुई चर्चा

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

bihar news पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार इस विषय पर हुई चर्चा

अश्मित सिन्हा / पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पीएम से उनके चैंबर में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उनके साथ मौजूद रहे। नीतीश ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। हालांकि, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने एक दिन पहले जारी हुए पटना शहर की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा की। हालांकि, भाजपा या जदयू में किसी भी दल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने 19 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा के कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा को हार का सामना करना पड़ा।

यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी, जो लगातार पांच बार यहां से विधायक रहे। नितिन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पार्टी ने राज्यसभा भेज दिया था, जिसके बाद मार्च 2026 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

बांकीपुर उपचुनाव के दौरान एनडीए ने एकजुटता दिखाई थी। जदयू, लोजपा (रामविलास) समेत सभी घटक दलों के नेताओं, मंत्रियों, विधायक-सांसदों ने मिलकर भाजपा कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार किया था।

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी भाजपा कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट की अपील करते हुए वीडियो जारी किया था। इस पर खूब राजनीति भी हुई। प्रशांत किशोर ने नीतीश के वीडियो को एआई जेनरेटेड करार दिया था था, जिसके बाद जदयू के नेता उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंच गए।

बांकीपुर में उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित हुए। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को कुल 64151 वोट मिले। जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा 44827 वोट ही हासिल कर पाए। आरजेडी की रेखा गुप्ता 14273 मत ही बटोर पाईं।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।