नवादा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, गयाजी रोड पर हादसा, एक घायल

By : News11 Bharat
नवादा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, गयाजी रोड पर हादसा, एक घायल

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क:  नवादा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. हिसुआ थाना क्षेत्र के गयाजी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है.

मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव निवासी होरिल चौहान के पुत्र गया चौहान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गया चौहान अपने परिवार से मिलकर घर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मोटरसाइकिल सवार गया की ओर से हिसुआ की तरफ आ रहा था.

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल काफी दूर जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार और एसआई उमेश राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. घायल व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचाया गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: नवादा में दस्तावेज वसीक नवीस संघ ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई