सैनिक स्कूल परीक्षा में नवादा के छात्र ने किया टॉप, संस्कार नीरज ने हासिल किया मुकाम

सैनिक स्कूल परीक्षा में नवादा के छात्र ने किया टॉप, संस्कार नीरज ने हासिल किया मुकाम

सैनिक स्कूल परीक्षा में नवादा के छात्र ने किया टॉप संस्कार नीरज ने हासिल किया मुकाम

न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: नवादा के शिक्षक नीरज कुमार के पुत्र संस्कार नीरज ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने पूरे स्कूल में टॉप किया और 300 में से 279 अंक प्राप्त किए. संस्कार ने सामान्य श्रेणी में 39वां और अखिल भारतीय स्तर पर 530वां रैंक हासिल किया है. यह परीक्षा झारखंड के कोडरमा में आयोजित की गई थी. परिणाम घोषित होने के बाद संस्कार नीरज के घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वह नीरज कुमार के सबसे बड़े पुत्र हैं.

अपनी उपलब्धि पर संस्कार नीरज ने गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि माता-पिता ने उन्हें बेहतर स्कूल में पढ़ने का अवसर दिया, और वह अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए देश की सेवा करना चाहते हैं. 10 वर्ष की आयु में ही संस्कार का देश सेवा का जुनून स्पष्ट है.

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है. इस कठिन परीक्षा में संस्कार नीरज ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया. परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

संस्कार की माता प्रियंका भारती ने बताया कि बेटे को खुद से दूर भेजना मुश्किल था, लेकिन बेहतर शिक्षा के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया. उन्होंने अन्य माता-पिता को भी बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए ऐसे कदम उठाने की सलाह दी. प्रियंका भारती ने कहा कि उनके बेटे का जुनून देश की रक्षा करना और भविष्य में सेना में शामिल होना है.
 
यह भी पढ़ें: पटना में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मौके पर मौजूद रहें मंत्री विजय चौधरी

संबंधित सामग्री

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.