न्यूज11 भारत
नवादा/डेस्क: नवादा में आगामी रामनवमी और ईद जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नवादा पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस लाइन में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें वाटर कैनन और दंगा नियंत्रण टीम आरआईओटी कंट्रोल टीम को विशेष ट्रेनिंग दी गई.
जहां एसपी अभिनव धीमान दीवान के निर्देश पर इस अभ्यास में पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने और वाटर कैनन के प्रभावी उपयोग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान की गई. दंगा नियंत्रण टीम को विभिन्न परिस्थितियों में रणनीति बनाने, अश्रुगैस व अन्य उपकरणों के इस्तेमाल तथा समन्वय की विस्तृत जानकारी दी गई. जिला प्रशासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि किसी भी अफवाह, असामाजिक तत्व या उकसावे वाली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके.
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि दोनों पर्व भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएं. किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी थानों परिसर में भी शांति समिति की बैठक हुई, जहां SDPO, SDO और थानाध्यक्ष ने सभी पक्षों को शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश दिए.नवादा पुलिस प्रतिबद्ध है कि त्योहार खुशी और सुरक्षा के साथ बीतें. आमजन से अपील है कि अफवाहों से बचें, पुलिस का सहयोग करें और सद्भाव बनाए रखें. यह तैयारी पिछले वर्षों की सफल रणनीतियों की निरंतरता है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे.
यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन