नवादा: पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी पकड़े, 14 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 22 पासबुक बरामद

By : News11 Bharat
नवादा: पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी पकड़े, 14 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 22 पासबुक बरामद

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा में पकरीबरावां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सिलौर गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान हुई. पुलिस ने इनके पास से 14 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 22 पासबुक और 16 सिम कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.

गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में झारखंड के झरिया, धनबाद के सब्जी बगान निवासी महेश राम का पुत्र सुजल कुमार; झरिया, धनबाद के तिवारी मंदिर, चौथाई भूली रोड नंबर 45 निवासी जगन्नाथ रब्बानी का पुत्र राजो रब्बानी; और कौवाकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग निवासी तीरथ सिंह का पुत्र आयुष्मान कुमार शामिल हैं.

पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तथ्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पकरीबरावां थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पौरुष अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलौर गांव में यमुना राय के घर पर कुछ साइबर अपराधी जमावड़ा लगाए हुए हैं और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 6 चार्जर, विभिन्न बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, 22 पासबुक, दो चेक बुक, विभिन्न कंपनियों के 16 सिम कार्ड, एक एयरटेल राउटर और तीन कॉपियों में बना डेटा रजिस्टर बरामद किया.

बरामदगी के आधार पर पकरीबरावां थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया गया है. तीनों गिरफ्तार साइबर अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पुलिस इस मामले में अभी भी पूछताछ कर रही है और अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआई अभिषेक कुमार और एएसआई अशोक पाल भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गयाजी: हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस सोना लूटकांड में सराफा बाजार पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, कई नामी कारोबारी हिरासत में

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य