नवादा: भोला बीघा में दो घरों में लाखों की चोरी,नकदी, जेवर, बर्तन और कपड़े भी चुरा ले गए

By : News11 Bharat
नवादा: भोला बीघा में दो घरों में लाखों की चोरी,नकदी, जेवर, बर्तन और कपड़े भी चुरा ले गए

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के भोला बीघा गांव में एक ही रात में दो बंद घरों में लाखों रुपये की चोरी हो गई. चोरों ने नकदी, सोना-चांदी के जेवरात, बर्तन और कपड़ों समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोला बीघा निवासी रामाशीष चौहान और जयलाल चौहान के घरों को निशाना बनाया गया. रामाशीष चौहान की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनके घर से लगभग दो लाख रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, आठ आना सोना, एक चौका बर्तन और एलआईसी से संबंधित कागजात चोरी हुए हैं. उन्होंने बताया कि यह सारा सामान उनकी बेटी की शादी के लिए खरीदा गया था.

वहीं, जयलाल चौहान के अनुसार, उनके घर से भी लगभग एक लाख रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात चुराए गए हैं. चोरों ने उनके घर से बर्तन और कपड़े भी चुरा लिए.

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना के एसआई परदेशी कुमार और एसआई शत्रुघ्न राम मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही. पुलिस चोरों की पहचान करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयासों में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कम्प, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य