नवादा डीएम ने आधी रात में सड़कों पर किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अलाव व्यवस्था की जांच की

By : News11 Bharat
नवादा डीएम ने आधी रात में सड़कों पर किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल, अलाव व्यवस्था की जांच की

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने देर रात सड़कों पर निकलकर ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने नए और पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों, वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किए.

इस दौरान डीएम ने अलाव की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. उनके इस कार्य की लोगों ने सराहना की. जिला पदाधिकारी ने प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को असहाय वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में रहने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. डीएम ने निर्देशित किया कि नगर परिषद की एक टीम के साथ चिन्हित वृद्धजनों को समझा-बुझाकर वृद्धाश्रम में रखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. यह कार्य अगले दिन किया जाएगा.

कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरनाथ कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी लाभार्थियों को कंबल बांटे. उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में कमजोर और असहाय वर्गों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के मद्देनजर निरंतर निगरानी की जा रही है तथा राहत एवं पुनर्वास संबंधी कार्य किए जा रहे है ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शीतलहर से प्रभावित न हो.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का डबल अटैक! शीतलहर के साथ घना कोहरा, 6 दिन तक नहीं मिलेगी राहत
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य