नवादा के डांसर्स मुंबई में दिखाएंगे जलवा, इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले में DMJ क्रू

By : News11 Bharat
नवादा के डांसर्स मुंबई में दिखाएंगे जलवा, इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले में DMJ क्रू

न्यूज़11 भारत 
नवादा/डेस्क:
छोटे शहरों से निकली प्रतिभाएं जब बड़े मंच पर चमकती हैं, तो पूरे इलाके का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.कुछ ऐसा ही करिश्मा दिखाने की तैयारी में है नवादा जिले के एमजे डांस एकेडमी के कलाकार. इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले में नवादा का प्रतिनिधित्व करने वाले DMJ क्रू ने मुंबई का रुख कर लिया है. यह क्रू देश के टॉप डांस ग्रुप्स के बीच अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान करने वाला है और उम्मीद है कि ट्रॉफी लेकर लौटेगा.

एकेडमी के संचालक अभिनय सिन्हा उर्फ छोटू ने बताया कि यह चैंपियनशिप बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'एबीसीडी' से प्रेरित है, जो हिप हॉप डांस की दुनिया की संघर्ष और सफलता की कहानी बयां करती है. ठीक उसी तरह, नवादा के ये युवा कलाकार कड़ी मेहनत और जुनून के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं. DMJ क्रू में शामिल सदस्य हैं, अर्पित सिन्हा, काव्या चौहान, अभिराज चौहान, आरोही कुमारी और आदित्य राज. ये सभी कलाकार लंबे समय से अभिनय सिन्हा के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं और उनकी कोरियोग्राफी में हिप हॉप के साथ लोकल फ्लेवर मिलाकर अनोखी प्रस्तुति तैयार की है.

 शनिवार को पूरी टीम मुंबई रवाना हो गई.चैंपियनशिप का आयोजन 7 जनवरी से 11 जनवरी तक मुंबई में होगा, जहां देशभर से चुनिंदा बेस्ट क्रू हिस्सा लेंगे. यह इवेंट हिप हॉप इंटरनेशनल इंडिया के तहत आयोजित होता है, जो विजेता टीम को विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता है.नवादा जैसे छोटे जिले से पहली बार किसी क्रू का ग्रैंड फिनाले में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. अभिनय सिन्हा ने उत्साह से कहा कि हमारे बच्चे दिन-रात प्रैक्टिस कर रहे हैं.

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य