न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जंगल में लकड़ी चुनने गई एक युवती के साथ दो युवक ने दुष्कर्म किया. युवती परिजनों और तीन छोटी बच्चियों के साथ जंगल गई थी. वह थोड़ा आगे निकल गई तो बुलेट बाइक पर सवार दो आरोपियों ने उसे जबरन घने जंगल में ले जाकर अपराध को अंजाम दिया.
एक ने मुख्य वारदात की, जबकि दूसरा निगरानी में था. युवती के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे. ग्रामीणों और परिवार ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल दूसरा फरार है. पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई. डायल 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की. एसडीपीओ ने बताया कि परिवार दुष्कर्म की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है. मेडिकल जांच और सबूत जुटाए जा रहे है. फरार आरोपी की तलाश जारी है.
यह भी पढ़े: दरभंगा में अंगूर से भरा ट्रक नदी में गिरा, ग्रामीणों में मची होड़