नवादा: पोलियो ड्रॉप के 14 घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने दवा से मौत का आरोप लगाया, सिविल सर्जन ने बेबुनियाद बताया

By : News11 Bharat
नवादा: पोलियो ड्रॉप के 14 घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने दवा से मौत का आरोप लगाया, सिविल सर्जन ने बेबुनियाद बताया

अमन/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क:  बिहार के नवादा में पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने के 14 घंटे बाद एक चार महीने के बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि दवा पीने के कारण ही बच्चे की जान गई है. हालांकि, सिविल सर्जन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

यह घटना वारसलीगंज प्रखंड के मासनखामा गांव की है. मंटू कुमार के चार माह के पुत्र सिद्धार्थ कुमार को बुधवार को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई थी. 14 घंटे बाद उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने सरकारी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए.

नवादा के सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि बुधवार को बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस ड्रॉप से सिद्धार्थ को खुराक दी गई थी, उसी से लगभग 12 अन्य बच्चों को भी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई थी और वे सभी सुरक्षित हैं.

डॉ. चौधरी ने परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह बिल्कुल गलत है कि दवा से बच्चे की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि यदि परिवार पोस्टमार्टम करवाता है, तो मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकता है. 14 घंटे बाद लगाए गए आरोप बेबुनियाद और गलत हैं.

सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि जिले भर में लगातार पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है और ऐसी कोई शिकायत पहले कभी नहीं आई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं, तो बच्चे की मौत का कोई और कारण हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बोधगया कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट पर मंथन, बीटीएमसी सभागार में अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.