अगर आपकी महीने की कमाई है इतनी, तो बिहार सरकार नहीं देगी मुफ्त राशन, कटेंगे 57 लाख नाम

बिहार में राशन कार्ड से कटेंगे नाम

अगर आपकी महीने की कमाई है इतनी, तो बिहार सरकार नहीं देगी मुफ्त राशन, कटेंगे 57 लाख नाम

बिहार सरकार ऐसे लोगों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हटा रही है, जिनकी महीने की कमाई 10 हजार से ज्यादा है। Bi

अगर आपकी महीने की कमाई है इतनी तो बिहार सरकार नहीं देगी मुफ्त राशन कटेंगे 57 लाख नाम

बिहार में राशन कार्ड से कटेंगे 57 लाख नाम |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार सरकार ऐसे लोगों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हटा रही है, जिनकी महीने की कमाई 10 हजार से ज्यादा है। इन्हें अब हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज (चावल और गेहूं) नहीं दिया जाएगा। ऐसे 57 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे। अब तक कुल 30 लाख लोगों के नाम हटाए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अभियान चलाकर 8.5 लाख, जबकि 2020 विधानसभा चुनाव से पहले 23.39 लाख नए राशन कार्ड बनवाए गए थे। यानी दो चुनावों को जीतने के लिए 32 लाख नए राशन कार्ड बनवाए गए थे। अब चुनाव जीतने के बाद 57 लाख लोगों के नाम काटे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो बिहार में 57 लाख से अधिक फर्जी राशन लाभार्थी हैं, जिमके नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हटाने हैं।

14 जिलों में हटा फर्जी लाभार्थियों का नाम 

बिहार के 14 जिलों में फर्जी लाभार्थियों के नाम हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। ये जिले अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, जमुई, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर और शेखपुरा हैं। 

इन जिलों में सबसे ज्यादा सस्पेक्टेड लाभार्थी 

बिहार के सबसे अधिक सस्पेक्टेड बेनिफिशियरी वाले जिला में पटना, वैशाली, समस्तीपुर, गया, सिवान, सारण, पश्चिम चंपारण, भागलपुर और मधुबनी शामिल है। 

चुनाव के पहले जोड़े गए थे नाम

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले तब की नीतीश सरकार ने कैंप लगा-लगाकर राशन कार्ड बनवाए थे। तब कुल 8.5 लाख से ज्यादा नए राशन कार्ड बने थे। साल 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगभग 23.39 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए थे। राज्य सरकार ने कोरोना काल में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए तेजी से नए राशन कार्ड बनाए थे।


 

संबंधित सामग्री

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए जिला या राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने स्थानांतरण का दावा पेश कर सकेंगे।

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का मलाहीपकड़ी स्टेशन तक शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जाम पर भी प्लान बनाने को कहा है।

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।