मुंगेर: छिनतई में असफल रहने के बाद यात्री पर एसिड अटैक मामला, जसीडीह आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat
मुंगेर:  छिनतई में असफल रहने के बाद यात्री पर एसिड अटैक मामला, जसीडीह आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर 13 सितंबर, 2025 की देर रात छिनतई की नीयत पूरी नहीं होने पर अपराधी ने यात्री के चेहरे पर एसिड फेंक दिया था जिसमें यात्री की चेहरा और आंख बुरी तरह से झुलस गये थे. यात्री की पहचान लखीसराय जिला के बढहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी 32 वर्षी अजय पासवान के रूप में हुई थी. जानकारी के अनुसार यात्री कोलकाता में निजी फैक्ट्री में काम करता है और 9 सितंबर की रात कोलकाता मुजफ्फरपुर तिरहुल एक्सप्रेस से क्यूल लौटा था. उसी क्रम में मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मुंगेर जिला के बेलन बाजार निवासी सुनील साह इनके बगल में आकर बैठ गया और पॉकेट से पैसा और मोबाइल निकालने की कोशिश करने लगा. जब यात्री ने इसका विरोध किया तो थोड़ी देर बाद सामान लेकर भागने की कोशिश करने लगा. इसके बाद यात्री अजय पासवान ने विरोध किया तो अपराधी  जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतर गया और खिड़की से यात्री पर एसिड अटैक कर भाग गया.

चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय यात्री और लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दिया और क्यूल स्टेशन में उतर कर प्राथमिक जांच के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया. पीड़ित यात्री ने इसकी  लिखित शिकायत जसीडीह रेल थाना में दर्ज कराई थी. जसीडीह रेल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे  और अनुसंधान के बाद अपराधी की पहचान  मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना अंतर्गत बेलन बाजार  निवासी सुनील साह के रूप में हुई. जिसके बाद जसीडीह रेल पुलिस मुंगेर पहुंची और उमेश शाह को बेलन बाजार से  गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: पलामू में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की बड़ी सफलता, 10 आरोपी तस्कार गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार