जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में पैसों के लिए मां ने अपनी ही बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर मासूम को चलती ऑटो से नीचे फेंका। भीड़ ने कलयुगी मां को दबोचा पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।

जिस मां ने दिया जीवनउसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में एक कलयुगी मां ने चंद पैसों की खातिर अपनी ही नाबालिग बेटी की बलि चढ़ाने की साजिश रची। जब बेटी ने इसका विरोध किया, तो मां ने उसे चलती ई-रिक्शा से सड़क पर धक्का दे दिया।

पैसों का सौदा और मासूम का विरोध

आरोप है कि पीड़िता की मां ने अपनी बेटी को एक ऑर्केस्ट्रा संचालक को सौंपने का सौदा किया था। बुधवार दोपहर, जब मां बच्ची को जबरन उस ठिकाने की ओर ले जा रही थी, तो बच्ची को अपनी नियति का आभास हो गया। उसने अपनी मां से गिड़गिड़ाते हुए इनकार किया, लेकिन लोभ में अंधी मां का दिल नहीं पसीजा। उसने बच्ची को जबरदस्ती ई-रिक्शा में बैठा लिया।

ऑटो से फेंका, चीखती रही बच्ची

सफर के दौरान बच्ची लगातार विरोध करती रही और वहां जाने से मना करती रही। अपनी ही बेटी के इस इनकार से बौखलाई मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने चलती गाड़ी से मासूम को सड़क पर धक्का दे दिया। तेज रफ्तार से सड़क पर गिरने के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दर्द से कराहते हुए वह आसपास के लोगों से अपनी व्यथा सुनाती रही कि उसकी मां उसे बेचने जा रही थी।

लोगों ने पकड़ी मां, पुलिस ने लिया हिरासत में

सरेआम हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया। भीड़ ने तुरंत तत्परता दिखाई और भागने की कोशिश कर रही आरोपी महिला को दबोच लिया। सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

ऑर्केस्ट्रा संचालक की भूमिका संदेह के घेरे में

पुलिस अब इस पूरे मामले को एक बड़े गिरोह से जोड़कर देख रही है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि वह ऑर्केस्ट्रा संचालक भी मुख्य संदिग्ध है, जिसके लिए यह सौदा किया गया था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस काली दुनिया के पीछे और कितने चेहरे छिपे हैं।

संबंधित सामग्री

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश,  गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

बिहार

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश, गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुधन सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए।

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

बिहार

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी आज पटना में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

बिहार

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब! पायलट ट्रेनिंग के साथ यहाँ स्काईडाइविंग और एयर स्पोर्ट्स भी शुरू होंगे। बिहार सरकार और ACI के बीच हुए इस समझौते से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।