Mansi Kumari
न्यूज़11 भारत बिहार/डेस्क: बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है. पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्या मामले में विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. जानकारी के मुताबिक, सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते है. जमानत की खबर मिलते ही अनंत सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल है.
यह भी पढ़े: रांची: नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत के प्रयास में ट्यूशन शिक्षक दोषी करार, सुनवाई 23 मार्च को
बिहार
झारखंड