भागलपुर की लापता छात्राएं जिया और सोनाक्षी सुरक्षित बरामद, मुंबई से लौटकर पहुंचीं भागलपुर

By : News11 Bharat
भागलपुर की लापता छात्राएं जिया और सोनाक्षी सुरक्षित बरामद, मुंबई से लौटकर पहुंचीं भागलपुर

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा जिया और सोनाक्षी के लापता होने का मामला आखिरकार सुलझ गया है. दोनों छात्राएं 8 जनवरी को अपने घर से एडमिट कार्ड लाने के लिए विद्यालय आई थीं लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था. परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बबरगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने एसआईटी का गठन किया और कई राज्यों की पुलिस से संपर्क कर तलाश तेज की गई. लगातार छापेमारी के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल रही थी. इसी बीच 31 जनवरी को मुंबई के चाइल्ड हेल्प सोसाइटी से वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दोनों छात्राएं वहां सुरक्षित है.

सूचना मिलते ही परिजनों को बुलाकर वीडियो कॉल के जरिए पहचान कराई गई जिसमें पुष्टि हुई कि वही जिया और सोनाक्षी है. इसके बाद भागलपुर पुलिस की टीम परिजनों के साथ मुंबई गई और दोनों छात्राओं को सुरक्षित भागलपुर लेकर आई भागलपुर पहुंचने के बाद दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जिया और सोनाक्षी अपनी मर्जी से घर से निकली थी. वेभागलपुर से पटना गई और वहां से दादर ट्रेन सेवा के माध्यम से मुंबई पहुंची. फिलहाल  दोनों का बयान व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा. कोर्ट में बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों किस परिस्थिति में मुंबई पहुंची.

यह भी पढ़े:  नवादा में नकली दवाओं का बड़ा जखीरा जब्त, बड़े रैकेट का भंडाफोड़
 

संबंधित सामग्री

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।