पटना: होटल में बिल मांगने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
पटना: होटल में बिल मांगने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
शनिवार आधी रात पटना से सटे बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में ममता लाइन होटल में खाने के दौरान उत्पन्न विवाद ने सनसनी फैलाई. होटल में खाना खाने के बाद बिल मांगने पर चार युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया और विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुन्ना कुमार और मनोज कुमार (सालिमपुर दक्षिणी टोला) तथा रोहित उर्फ मंगला (बेलथान गांव) के रूप में हुई हैं. उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और दो खोखे बरामद किए गए हैं. चौथा आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं. होटल के कर्मचारियों ने बताया कि चारों युवकों ने पहले गाली-गलौज की और धमकी दी. जब उनका विरोध किया गया, तो उन्होंने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग से होटल में अफरातफरी मच गई और कई लोग इधर-उधर भागे. मुन्ना कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सालिमपुर थाना में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़े: Amazon Black Friday Sale में 40% तक की बंपर छूट, स्मार्टफोन खरीदने का सबसे अच्छा मौका

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई